हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2024

शिक्षकों की लेखा पर्ची को लेकर सख्त हुए वित्त नियंत्रक


पीलीभीत। जिले के बेसिक शिक्षकों को बीते कई सालों से उनके भविष्यनिधि की कटौती की जानकारी लेखा विभाग से पर्ची नहीं मिल पाने के कारण नहीं हो पा रही थी। शिक्षकों की इस मांग पर वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा ने लेखा अधिकारी को पर्ची देने और प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश जारी किए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद में तैनात शिक्षकों के वेतन से ही भविष्यनिधि की धनराशि काटी जाती है। उनका इस निधि में कितना धन जमा हो गया है और कब-कब कितनी राशि कटी इसकी जानकारी नहीं हो पा रही थी। कारण था कि बीएसए कार्यालय के लेखा कार्यालय से उनको कटौती की लेखा पर्ची नहीं दी जा रही थी।

लेखा पर्ची के लिए शिक्षकों की ओर से कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसको लेकर पूर्व में अमर उजाला ने खबर को भी प्रकाशित किया। अब लेखा पर्ची को लेकर वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद ने लेखाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्त हो गया है। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च 2024 तक की लेखा पर्ची तुरंत जारी कर दी जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी को लेखा पर्ची दे दी गई है इसका प्रमाणपत्र भी उनको भेजा जाए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more