यूपी बोर्ड के कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नत करने की तैयारी



प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) और क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नत करने की तैयारी है। सचिव के निर्देश पर वरिष्ठता सूची तैयार कर ली गई है। आचार संहिता हटते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन कर्मियों के पांच वर्ष का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। इनको अब वरिष्ठ सहायक बनाया जाएगा। पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण भी होगा।


यूपी बोर्ड और क्षेत्रीय कार्यालयों

2019 में नियुक्त हुए थे 202 कनिष्ठ सहायक

के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से 2019 में 202 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती हुई थी।

चयनितों ने फरवरी 2019 में कार्यभार ग्रहण किया था। तीन महीने पहले इनका पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। कनिष्ठ सहायकों को पांच वर्ष के कार्यकाल पर पहली पदोन्नति वरिष्ठ सहायक के पद पर होती है