हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2024

परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित करने पर संगठन नाराज

 

शाहजहांपुर, भीषण गर्मी के दौरान पांच जून से होने बाला परिषदीय विद्यालयों में समर कैम्प आयोजित करने को लेकर शैक्षिक संगठन ने नाराजगी जताई है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहाँपुर रणवीर सिंह जी से मिलकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया। 




उन्होंने बीएसए से कहा कि ग्रीष्म अवकाश की अवधि में हीटवेव और भीषण तपिश भरी गर्मी में कोई भी कार्यक्रम हेतु विद्यालय संचालित कराना अव्यवहरिक और अनुचित है, इसलिए ऐसे तानाशाही भरे आदेश को निरस्त किया जाये अन्यथा में प्रदेश भर के शिक्षक छात्र हित में आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. रत्नाकर दीक्षित, जिला महामंत्री सुनील मौर्या, जिला उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह यादव, भुवनेश गुप्ता और धीरज रस्तोगी तथा नवनीत तिवारी उपस्थित रहें।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more