हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 July 2024

नीट प्रश्नपत्र 35 से 60 लाख में बिका

 नीट पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रों ने 35 से 60 लाख रुपये तक में प्रश्नपत्र खरीदे थे। बिहार के छात्रों से 35 से 45 लाख और बाहर के कुछ छात्रों से 55 से 60 लाख रुपये लिए गए।


सीबीआई की जांच में अब तक 150 से अधिक छात्रों को प्रश्न-पत्र मिलने का प्रमाण मिला है। इनके परीक्षा केंद्र गुजरात के गोधरा, झारखंड के हजारीबाग, पटना के अलावा अन्य शहरों में थे। इसमें सिर्फ पटना में करीब 35 छात्रों को उत्तर के साथ प्रश्न-पत्र देकर रटवाया गया था। हाल में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की तरफ से दायर रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है।



सेंटर की कैसे हुई सेटिंग इसकी भी जांच जारी जांच के दौरान हजारीबाग का ओएसिस स्कूल, गोधरा, लातूर समेत ऐसे अन्य शहरों के सेंटरों पर सेटिंग के प्रमाण मिले हैं।


यूजी नीट का संशोधित रिजल्ट जल्द जारी होगा


पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द नीट का संशोधित नया रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीद है कि इसी सप्ताह रिजल्ट जारी कर इसी के आधार पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करे। एनटीए ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भौतिकी में पूछे गये प्रश्न नंबर 19 का सही जवाब देने पर अब 13 लाख छात्र की रैंक बदल जाएगी। इसके कारण पूरी मेधा सूची बदल जाएगी। यहां तक कि कुल 720 में से 720 अंक पाने वाले 61 में से 44 छात्रों का अंक 715 रह जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more