हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 July 2024

शिक्षकों से फॉर्म-16 के लिए 200 रुपये की वसूली

● निदेशक और डीआईओएस के आदेश के बाद भी मनमानी


● रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रयागराज जिले के 181 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए फॉर्म 16 के एवज में 200-200 रुपये वसूली के आरोप लगे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने 14 मार्च और जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने 19 जुलाई को वित्त एवं लेखाधिकारी को निशुल्क फॉर्म 16 उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद मनमानी वसूली से शिक्षक परेशान हैं। रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई करीब आने के साथ चिंता बढ़ती जा रही है।



माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि फॉर्म-16 को लेकर जिले के लगभग सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों से धन उगाही की गई है और अभी की जा रही है। निदेशक और डीआईओएस के आदेश के बाद भी बिना पैसा लिए फॉर्म 16 नहीं दिया जा रहा है। इन आदेशों का कोई असर नहीं है या फिर यह आदेश केवल औपचारिकतावश जारी किए गए हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग में चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को भुगतान करने का बजट मिलता है, लेकिन माध्यमिक में कोई बजट नहीं है। निशुल्क फॉर्म 16 देने की बात कहने पर माध्यमिक के हमारे सीए ने काम करने से इनकार कर दिया है।

नीतू सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more