हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 July 2024

स्कूलों के सामने सड़कों के अवैध कट होंगे बंद


प्रयागराज, । शहर में स्कूलों के सामने जिन सड़कों पर अवैध कट बनाए गए हैं सभी बंद किए जाएंगे। इनके कारण ट्रैफिक जाम होता है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनय कुमार सिंह ने बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पीडीए व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है।



अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जहां-जहां स्कूलों के सामने सड़क के डिवाइडर को तोड़कर अवैध तरीके से कट बनाया गया है उसे संबंधित विभाग की ओर से बंद कराया जाए। उन्होंने ई रिक्शा के रूट निर्धारण और उनकी पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रशासन, ई रिक्शा यूनियन व नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित ई रिक्शा की धरपकड़ अभियान को तेजी के साथ चलाया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्र में सड़कों पर आईं पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई जाए। जिससे कि चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के दिखने पर कोई दिक्कत ना हो। ट्रैफिक पुलिस को अवैध पार्किंग और अतिक्रमण वाले स्थानों पर खड़े होने वाले वाहनों के चालान की कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया है। समिति की बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन अल्का शुक्ला, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड मनोज कुमार, एआरएम आरएस वर्मा, टेंपो टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more