हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 July 2024

दबंगों ने प्रधानाध्यापक को स्कूल में पीटा, केस



कूरेभार। दबंगों ने थाना क्षेत्र के एक परिषदीय बिद्यालय के प्रधानाध्यापक की विद्यालय परिसर व कार्यालय में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों पर केस दर्जकर जांच पड़ताल में जुटी है। अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के बालचन्द्रपुर,
कल्याणपुर निवासी बड़ेलाल सिंह कूरेभार थाना क्षेत्र के धनपतगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। प्र.अ. बड़ेलाल सिंह ने कूरेभार पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बिद्यालय में बच्चों को प्रार्थना करा रहे थे। आरोप है कि उसी समय बेलौली धर्मदासपुर निवासी वृजेश शुक्ल पुत्र परमानन्द राष्ट्र‌गान के समय
विद्यालय में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। जान बचाकर भागने पर वह कार्यालय में घुसकर वहां भी मारे पीटे और कार्यालय में रखे सामानों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार्यालय में रखे जरूरी रजिस्टर को फाड़ दिया जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more