हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 July 2024

प्रावि के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो अध्यापकों को नोटिस



प्रयागराज। स्थानांतरित होकर आए प्रधानाध्यापक को प्राइमरी विद्यालय नूरपुर में ज्वाइन न कराने गैरहाजिर रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय से अनुपस्थित दो शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच प्रतापपुर के बीईओ को दी गई है।

एक जुलाई को प्रधानाध्यापक सैयद आरिफ हुसैन का प्राइमरी विद्यालय नूरपुर बहरिया में स्थानांतरण हुआ था। वह तीन जुलाई को ज्वाइन करने पहुंचे। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने उनको ज्वाइन नहीं कराया। 12 जुलाई को बीएसए को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ज्वाइन कराने का आदेश दिया।

22 जुलाई को बहरिया के बीईओ सुबह निरीक्षण करने पहुंचे तो कुलदीप सिंह, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह और रंजना सिंह नहीं थे। सहायक अध्यापक मोहम्मद




असलम और विभा देवी ने बताया कि कार्यालय की चाबी प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास है।

बच्चे भी नामांकन के सापेक्ष कम थे। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। उन्होंने किसी भी कक्षा में वॉल पेंटिंग नहीं कराई। बहरिया में मासिक समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। कंपोजिट ग्रांट मद का व्यय विवरण और शिक्षक विवरण दीवार पर अंकित नहीं करवाया।

निलंबन अवधि में उन्हें प्रतापपुर के अलावलपुर से संबद्ध किया गया है। प्रमोद सिंह और रंजना सिंह को के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन दोनों से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more