हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 August 2024

34 जिलों के स्कूलों में खामियां

लखनऊ। प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों की लखनऊ स्थित विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से बीते 07 अगस्त से 21 अगस्त तक कराई गई ऑनलाइन मॉनिटरिंग में 34 जिलों में तमाम तरह की खामियां उजागर हुई है। ऑनलाइन मॉनिटरिंग में कई स्कूलों में कक्षाओं के दौरान शिक्षक नदारद मिले हैं तो कई विद्यालयों में समय सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित होते नहीं पाई गईं।



ऑनलाइन मानिटरिंग के दौरान मिलने वाली खामियों के बारे में पूछताछ के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के या तो मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुए या स्वीच ऑफ मिले। प्रदेश के 34 जिलों के ऐसे 64 स्कूलों में यह स्थिति पाये जाने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more