हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 August 2024

बीईओ पर शिक्षकों का शोषण करने का आरोप, जांच शुरू


बहराइच : लखनऊ निवासी एक युवक ने फखरपुर के खंड शिक्षाधिकारी अनुराग कुमार मिश्र के खिलाफ डीएम को डाक से पत्र भेजकर शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि बीईओ के पास दलालों का काकस है। यहां शिक्षकों का शोषण हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई होगी।

लखनऊ के इंदिरानगर निवासी शंकरबख्श सिंह ने डीएम मोनिका रानी को पत्र भेजकर बताया है कि 20 अप्रैल 2023 को प्राथमिक विद्यालय अंगनापारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामदेव की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी सरस्वती देवी से बीईओ ने नौकरी के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये डरा-धमका कर वसूल लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीईओ ने सभी संकुलों से बीआरसी भवन की मरम्मत कार्य के बहाने दबाव बनाकर एक हजार रुपये की वसूली की। अनुरक्षण मद का प्रयोग कर बीआरसी का कार्य कराया गया। पीड़ित ने छह बिंदुओं पर शिकायत की है। डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए टीमें गठित कर दी है। 




बीईओ के खिलाफ शिकायत
संज्ञान में आई है। मामले की जांच शुरू की जाएगी। जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
आशीष कुमार सिंह, वीएसए 

लखनऊ के व्यक्ति ने फखरपुर बीईओ के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा है। पत्र मिलने के बाद जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोनिका रानी, जिलाधिकारी


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more