UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 August 2024

सितंबर में शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती के लिए मिलेगी हरी झंडी



प्रयागराज। सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर में शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती के रास्ते खुल जाएंगे। इस माह के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नए स्थायी अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए भी शासन स्तर पर लंबित प्रस्ताव को मजूरी मिलने के आसार हैं।

शिक्षा सेवा चयन आयोग में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 25 अगस्त को इंटरव्यू प्रस्तावित है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि साक्षात्कार पूरा होने के सप्ताहभर के भीतर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। वैसे भी आयोग से जुड़ी भर्तियों को शुरू करने में काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द से जल्द किए जाने की कोशिश है। स्थायी अध्यक्ष के न होने के कारण दो साल से अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों


में टीजीटी/पीजीटी के 4163 पदों और अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए लंबित परीक्षा पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने के साथ ही नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more