UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 August 2024

आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे मंत्री


 लखनऊः राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए। किशोरियों के लिए पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गुरुवार को राजभवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने विभाग के मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर आकस्मिक निरीक्षण करें और सरकार की योजनाएं सही तरीके से


क्रियान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के सामने देशभक्ति, बलिदानियों की कहानी या धार्मिक कथाओं का वर्णन किया जाए। संगीत भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी संस्कार मिल सके। उन्होंने जिलों में सीडीपीओ, सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए। आंगनबाड़ी में सभी गतिविधियां कैलेंडर के अनुसार और नियमित रूप से संचालित की जाएं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more