UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 August 2024

समायोजन प्रक्रिया के तरह कम नामांकित संख्या पर न हटाए जाएं प्रधानाध्यापक : संघ

शाहजहांपुर, परिषदीय विद्यालय में संचालित समायोजन प्रक्रिया के कई तरह की समस्या पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंपा है।

 संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को दिए गए पत्र में बताया कि विभाग समायोजन और शिक्षकों की पदोन्नति में दोहरा मापदंड अपना रहा है। माह दिसंबर 2023 में प्रत्येक विद्यालय में प्रधान अध्यापक का पद सृजित करते हुए पदोन्नति सूची पोर्टल पर अपलोड की गई, जबकि समायोजन में 150 संख्या से कम वाले विद्यालयों में प्रधान अध्यापक को हटाया जा रहा है, यह सही नहीं है। 



संगठन ने यह भी कहा गया कि किसी संस्था के संचालन के लिए संस्था अध्यक्ष का पद होना बहुत जरूरी है, इसलिए प्रत्येक विद्यालय में प्रधान अध्यापक पद को सरप्लस ना माना जाए।, साथ ही यह भी निवेदन किया कि शिक्षामित्र को शिक्षकों की संख्या में आगणित नही किया जाए। संघ ने शिक्षकों के सत्यापन, एरियर भुगतान, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की वापसी तथा बुनियादी भाषा एवं गणित प्रशिक्षण के मानदेय का भुगतान न किया जाना ऐसी समस्याएं बताई जिस पर बीएसए ने भरोसा दिया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, जिला संयुक्त मंत्री विनय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, अश्वनी कुमार अवस्थी, मनमोहन त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more