UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 August 2024

सदन में उठाएं परिषदीय अनुदेशकों की मांग

 बांदा, अनुदेशकों ने मांगों को सदन में रखे जाने के लिए सपा विद्यालय और पार्टी महासचिव को ज्ञापन सौंपा। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव चंद्रसेन पटेल ने सपा महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद व मछली शहर विधानसभा विधायक डा. रागिनी सोनकर से मुलाकात की। बताया कि बदहाली व निराशा के भंवर में गोता खा रहे अनुदेशकों के लिए सदन में आवाज उठाने व नियमितिकरण के लिए आग्रह किया जाए। मांग की कि शिक्षा अधिकार अधिनियम से नियुक्त अनुदेशक पिछले दस वर्षों से पूर्णकालिक कार्य कर रहे हैं। नवीन शिक्षा नीति के अनुसार अनुदेशकों को नियमित किया जाए।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more