हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2024

पुरानी पेंशन के लिए निकाली बाइक रैली

प्रयागराज। पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले तकरीबन 300 माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों ने शुक्रवार शाम चार बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बाइक रैली निकाली। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।



माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री अनुज कुमार पांडे ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, स्थानांतरण की सुगम व्यवस्था, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 और 21 की पुनर्वापसी आदि शमिल हैं। मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, देवेंद्र श्रीवास्तव, शिव बहादुर सिंह यादव, राजेश यादव, उमाशंकर यादव, उमेश द्विवेदी रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more