हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2024

प्राइमरी स्कूलों में हर हफ्ते दो बार हो पीटीएम : प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा

 

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डा. एमके शनमुगा सुंदरम ने बेसिक विद्यालय औरंगाबाद नगर क्षेत्र जोन एक का निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत हर विद्यालय में प्रतिदिन की कार्ययोजना बना कर काम किया जाए। सप्ताह में दो बार अभिभावक अध्यापक बैठक (पीटीएम) हो। साथ ही एसएमसी बैठकें भी प्रत्येक सप्ताह आयोजित कर विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।



प्रमुख सचिव ने इसके साथ ही मिड डे मील परोसने वाली अक्षय पात्र फाउण्डेशन के केन्द्रीय किचेन का भ्रमण किया। फाउण्डेशन की ओर से 1471 परिषदीय विद्यालयों के लगभग एक लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं को मिड डे मील परोसा जा रहा है। प्रमुख सचिव ने विद्यालय से काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह के अन्तर्गत प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more