हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2024

निरीक्षण में विद्यालय में मिलीं खामियां: प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षामित्र को सेवा समाप्ति का नोटिस



बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय में मिलीं खामियां, सख्ती के निर्देश

ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को सुरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रताप सिंह पट्टी का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में पठन-पाठन से लेकर साफ- सफाई की हालत ठीक नहीं मिली। उपस्थिति रजिस्टर में भी कमी मिली। इसे लेकर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया। कई दिनों से बगैर किसी सूचना और अवकाश के अनुपस्थित चल रही शिक्षामित्र प्रीति सिंह को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी दी।


शुक्रवार को बीएसए सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय प्रतापसिंह पट्टी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित कुल 86 के सापेक्ष महज 33 बच्चे उपस्थित मिले। नवीन छात्र नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर फीड नहीं पाया गया।

कंपोजिट ग्रांट के तीन वर्ष का विवरण नहीं मिला। एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न एमडीएम पंजिका में दर्ज नहीं मिला। इसी तरह कई अन्य कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया।

विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र प्रीति सिंह 27 से 31 जुलाई तक और एक अगस्त से नौ अगस्त तक बगैर किसी अवकाश के अनुपस्थित पाई गई। अध्यापकों की ओर से बनाए गए उपस्थित पंजिका में

उनका नाम अंकित नहीं पाया गया। जबकि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक की एक ही रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था है। उनकी ओर से एक अन्य रजिस्टर में हस्ताक्षर करते पाया गया। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 15 अगस्त तक संबंधित खंड शिक्षाधिकारी के जरिये स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more