हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2024

करंट की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

 मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव में खेत में लगे ट्यूबवेल चालू करने गए शिक्षक की मंगलवार को करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



जितेंद्र कुमार यादव (32) पुत्र स्वर्गीय दिनेश प्रसाद यादव निवासी धर्मसीपुर थाना रानीपुर जो रामपुर बखरिया में प्राइमरी स्कूल के अध्यापक थे। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे अपने गांव के ही खेत में ट्यूबवेल चालू करने के लिए गए थे। ट्यूबवेल चालू करने के दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन में ट्यूबवेल पर पहुंचे। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more