हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 August 2024

यूनिफार्म के रुपयों से शराब पीने पर विवाद, मां-वेटे की गई जान

 

बरेली : बच्चों की स्कूल यूनिफार्म के लिए मिले रुपयों से शराब पीने पर पनपे विवाद में मां-बेटे की जान चली गई। शुक्रवार शाम को पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाया, इसके बाद बुजुर्ग मां को भी दे दिया | उसने बेटी को भी जहर देने का प्रयास किया था, मगर वह बचकर भाग


 सोमपाल मजदूरी करते थे।  पुलिस के अनुसार, उनके दो बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों की यूनिफार्म की धनराशि सोमपाल के खाते में आई, जोकि शराब और मोबाइल फोन की किस्त में खर्च कर दी | शुक्रवार को उनकी पत्नी जगदेई स्कूल पहुंची तो पता चला कि यूनिफार्म के रुपये तो सोमपाल के खाते में कुछ दिन पहले ट्रांसफर हो चुके हैं। उन्होंने घर लौटकर सोमपाल से पूछा कि रुपये कहां हैं। इसी को लेकर शाम पांच बजे दोनों में विवाद होने लगा।




 एक घंटे तक तनातनी होती रही । इस बीच जगदेई कमरे में गई तो सोमपाल कहीं से जहर लेकर आया और खुद खा लिया | इसके वाद लड़खड़ाते हुए 80 वर्षीय मां जसोदा के पास पहुंचा, उन्हें भी पानी में घोलकर जहर दे दिया। बेटी माया को भी बुलाया, मगर वह भाग गई | कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर चले मगर, रास्ते में दोनों की मौत हो गई। सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि बढ़ा भाई मिढ़ई लाल भी आत्महत्या कर चुका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more