UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 August 2024

बालिका छात्रावासों में महिला होमगार्ड तैनात किए जाएंगे

लखनऊ, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि अटल आवासीय विद्यालयों में बालिका छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड्स की तैनाती की जाये।



मुख्य सचिव ने यह निर्देश मंगलवार को अटल आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सभी अटल आवासीय विद्यालयों में रूफ टॉप सोलर पैनल की स्थापना का कार्य तेजी से पूरा कराया जाये, ताकि इनका लाभ विद्यालयों को मिल सके।


उन्होंने मुरादाबाद में निर्माणाधीन अटल विद्यालय के शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता का अनुपालन न करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more