UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2024

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आज भी बारिश


लखनऊ। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, संतरविदासनगर, सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।


मंगलवार को गाजीपुर में 46.2 मिमी, प्रयागराज में 36.5 मिमी, उरई में 27 मिमी, चुर्क में 16.8 मिमी,

फुरसतगंज में 12.6 मिमी, सुल्तानपुर में 10 मिमी, वाराणसी में 8.6 मिमी, हमीरपुर में 5 मिमी और बलिया में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बस्ती में 35 और लखीमपुर खीरी में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो झांसी में सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस तो मेरठ में 22.9 डिग्री और गाजीपुर में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more