हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2024

बारिश से 11 राज्य बेहाल: यूपी के 24 जिलों में अलर्ट

 । उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के राज्यों में बुधवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 11 राज्यों में बेतहाशा बारिश से जगह-जगह जलजमाव की समस्या हुई। मौसम विभाग ने यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश,आठ जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम के ऊपर वायुमंडल में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती स्थिति में बदल गया। मौजूदा समय यह यूपी के ऊपर है। ऐसे में कई जिलों में भारी बारिश हुई है। भदोही में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के लिए यलो अलर्ट है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत 40 से अधिक जिलों में हवाओं संग बारिश का यलो अलर्ट है।


2. हिमाचल के सिरमौर में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 26 सड़कें बंद हैं।


3. बंगाल में तीन दिन ज्यादातर हिस्सों में बारिश और चार दिन भारी वर्षा की चेतावनी।


4. मुंबई के अंधेरी में भारी बारिश से महिला की खुले नाले में डूबने से मौत हो गई।


5. उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। उफनाई धर्मगंगा ने चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को तहस-नहस कर दिया।


यूपी में इस तरह बरसे मेघ


लखनऊ। वाराणसी बीएचयू केन्द्र पर शाम तक 32.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कानपुर में तेज हवाओं संग बारिश हुई। गोरखपुर-बस्ती मंडल में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। गोरखपुर में 7.8 मिमी बारिश रही। भदोही में वज्रपात के चलते युवती समेत दो की मौत हो गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more