हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2024

प्रबंधक के पिता ने स्कूल की तरक्की को बच्चे की बलि दी


हाथरस, अपने आवासीय स्कूल की तरक्की के लिए बीते रविवार प्रबंधक व उसके तांत्रिक पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए कक्षा दो के छात्र की बलि दी थी। गुरुवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रबंधक, उसके तांत्रिक पिता समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया।



कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगंवा में संचालित डीएल पब्लिक स्कूल के आवासीय स्कूल में कक्षा दो के छात्र 11 वर्षीय कृतार्थ कुशवाहा निवासी तुरसैन की गला दबाकर हत्या का खुलासा करते हुए सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया है कि स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता जशोधन सिंह तांत्रिक क्रिया करता है।

स्कूल प्रबंधक ने स्कूल की तरक्की के लिए पिता के साथ मिलकर बच्चे की बलि देने का प्लान तैयार किया। बीते रविवार की रात को स्कूल के अंदर बने हॉल में सो रहे छात्र कृतार्थ की बलि चढ़ा दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more