हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2024

पेपर लीक में पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार


प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गुरुवार को बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या पारुल सोलोमन को गिरफ्तार कर लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। पूर्व प्रधानाचार्या पर पेपर लीक करने वाले गिरोह के साथ संलिप्तता का आरोप है।


बीते 12 फरवरी को आयोजित आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर एसटीएफ को जांच सौंपी गई थी। एसटीएफ ने 20 अप्रैल को लखनऊ से बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के कर्मचारी म्योराबाद निवासी अर्पित विनीत यशवंत के अलावा डॉ. शरद सिंह पटेल, अभिषेक शुक्ला व कमलेश कुमार पाल को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या पारुल सोलोमन का नाम सामने आया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more