हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2024

प्रीमियम पर जीएसटी दर में कमी करने की तैयारी

नई दिल्ली, । स्वास्थ्य और जीवन बीमा धारकों को महंगी पॉलिसी से दिसंबर तक राहत मिल सकती है। नवंबर में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी पर जीएसटी की दरों को कम किए जाने की तैयारी है।


इसको लेकर 19 अक्तूबर को मंत्री समूह की बैठक होगी, जिसमें विस्तार से चर्चा होनी है। अन्य वस्तुओं से जुड़े जीएसटी स्लैब में भी परिवर्तन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। कई वस्तुओं पर जीएसटी की दर को 12 से घटाकर पांच फीसदी किया जा सकता है।


जीएसटी से जुड़े दो मामलों पर मंत्री समूह विचार कर रहा है। इसमें एक मामला स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी का भी है, जिसको लेकर तमाम विपक्षी दलों समेत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक ने आपत्ति उठाई थी। परिषद की पिछली बैठक में जीएसटी दरों को कम करने के संबंध में कोई सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद मामले को मंत्री समूह के पास भेज दिया गया।


इस मामले में स्पष्ट रिपोर्ट देने के लिए गठित 13 सदस्यीय मंत्री समूह अब विचार करेगा। समूह के संयोजक बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। संभव है कि 19 अक्तूबर की बैठक में पांच फीसदी जीएसटी लिए जाने पर सहमति बन सकती है। 30 अक्तूबर तक समूह अपनी रिपोर्ट जीएसटी परिषद को सौंपेगा। उसके बाद नवंबर की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more