हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2024

69000 शिक्षक भर्ती में अगली सुनवाई 15 को





लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती की सुप्रीम

कोर्ट में अगली सुनवाई अब 15 अक्तूबर

को होगी। पिछली तिथि 23 सितंबर को इस

मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में

अभ्यर्थियों का इंतजार अब लंबा होता जा

रहा है। 69000 शिक्षक भर्ती में चल रहे

मामले में पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट

की डबल बेंच ने पुरानी सभी सूची रद्द
करते हुए नए सिरे से आरक्षण के नियमों के

अनुसार सूची बनाने के निर्देश दिए थे। इसके

बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इस

आदेश को तुरंत लागू कराने के लिए धरना-

प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more