हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2024

राज्य कर्मचारी 25 अक्तूबर को लखनऊ में देंगे धरना

 

राज्य कर्मचारियों की मांगों पर शासन स्तर पर कोई सुनवाई न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसके विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 25 अक्तूबर को लखनऊ में धरना देने का निर्णय लिया है।



यह निर्णय परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक में हुआ। तिवारी ने कहा कि अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।



समाज कल्याण विभाग में संविदा शिक्षकों का उत्पीड़न बढ़ा है। बैठक में परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला, नारायण जी दुबे, उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, शिवाकांत द्विवेदी, पुनीत शर्मा, निरुपमा सिंह आदि शामिल हुए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more