हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2024

चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त मानदेय की मांग




लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में

ड्यूटी करने वाले निर्वाचन विभाग के अधिकारियों

को एक माह का अतिरिक्त वेतन/मानदेय देने का

आदेश दिया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर

एसोसिएशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से चुनाव में

लगे सभी कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय देने की

मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष

तिवारी ने कहा कि बीएलओ, सुपरवाइजर लगातार

चुनाव के कार्य में लगे होते हैं। लाखों शिक्षक,

शिक्षामित्र चुनाव का करीब 40 फीसदी कार्य करते

हैं। इन्हें अतिरिक्त वेतन, मानदेय न देकर सिर्फ

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को एक माह का

वेतन देना न्यायोचित नहीं है। सभी कर्मियों के साथ

एक जैसा व्यवहार ही किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more