हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2024

दो अनुदेशक बहनों और सहायक अध्यापक की सेवाएं समाप्त


दो अनुदेशक बहनों और सहायक अध्यापक की सेवाएं समाप्त





हमीरपुर। दो अनुदेशक बहनों सहित एक सहायक अध्यापक पर विभाग ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। इसमें नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति पाने वाले सहायक अध्यापक जीतेंद्र सिंह गौतम एडी बेसिक चित्रकूट धाम मंडल बांदा की जांच में दोषी पाए गए।


। वहीं दोनों अनुदेशक बहनों और अभिलाषा व पूजा देवी को बई मजिस्ट्रेटी जांच में दोषी पाया गया। सुमेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय चांद थोक में सहायक अध्यापक - जीतेंद्र सिंह गौतम की वर्ष 2014 में मृतक आश्रित कोटे के तहत न नियुक्ति की गई थी। एडी बेसिक अरुण कुमार ने मामले की जांच को। जांच में पाया कि सहायक अध्यापक बीएड डिग्री धारक थे।




वह अप्रशिक्षित भी थे। वर्ष 2022 में इनको सुमेरपुर डायट से प्रशिक्षण दिलाया गया। जांच में दोषी मिलने पर सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त कर दी गई है।

वहीं दूसरा मामला दो अनुदेशक बहनों का है। दोनों अनुदेशक अपने तैनाती स्थल पर पढ़ाने नहीं जाती थीं। आए दिन शिकायतों से डीएम राहुल पांडे ने इनकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे।

जांच टीम में सदर एसडीएम पवन प्रकाश, एसडीएम न्यायिक बलराम गुप्ता व वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मोनिका गुप्ता ने दोनों अनुदेशकों मुस्करा लोदीपुर निवादा गांव की अभिलाषा व पूजा देवी को जांच में दोषी पाया है। बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि दोनों बहनों और सहायक अध्यापक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more