हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2024

69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाए सरकार : अनुप्रिया पटेल



69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने फिर आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की पैरोकारी की। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि अन्याय का शिकार


हुए आरक्षित श्रेणी के शिक्षक अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार न्याय दिलाने के लिए आगे आए। भर्ती में अन्याय का शिकार हुए अभ्यर्थी निराश न हों। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर विस्तृत अध्ययन के लिए अस्थायी रोक लगाई है। उनकी पार्टी आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की लड़ाई जारी रखेंगी, अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए हर संभव कानूनी मदद भी करेगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more