UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 October 2024

बेसिक स्कूलों में 22 और 23 अक्तूबर को होगी निपुण परीक्षा

 

बिजनौर। छात्र छात्राओं की पढ़ाई का आकलन करने के लिए परिषदीय स्कूलों में निपुण परीक्षा (निपुण असेसमेंट टेस्ट) कराई जाती है। इस बार निपुण परीक्षा परिषदीय स्कूलों में 22 एवं 23 अक्तूबर को होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

बिजनौर जनपद के 2120 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब दो लाख 60 हजार छात्र-छात्राएं निपुण परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक बंसल ने बताया कि 1355 प्राथमिक, 376 उच्च प्राथमिक, 389 कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं इस परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। छात्र छात्राएं परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न होगी।




परीक्षा में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र छात्राएं बैठेंगे। इस परीक्षा के परिणाम से छात्र छात्राओं व स्कूल का कद तय होगा। परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, स्कूलों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more