UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 October 2024

जूनियर शिक्षक भर्ती को शिक्षा निदेशालय में पांचवें दिन अभ्यर्थियों का धरना जारी


प्रयागराज। नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय परिसर में जूनियर एडेड भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शासन की ओर से आश्वासन नहीं मिलने से अभ्यर्थी निराश हैं।

जूनियर एडेड विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और शिक्षक की भर्ती का विज्ञापन 2021 में आया था। विधानसभा चुनाव-2022 से पहले 1894 पदों पर आननफानन भर्ती हुई थी। भर्ती से पहले आरक्षण तय नहीं किया गया था, इसलिए मामला कोर्ट भी गया था। भर्ती परीक्षा का परिणाम


जारी चुका और काउंसलिंग करवाकर नियुक्ति देना है, लेकिन अफसरों की उदासीनता से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। वहीं, जिन विद्यालयों में इनकी नियुक्ति होनी है, वह भी नाममात्र के ही विद्यार्थी हैं।
कई विद्यालय तो शिक्षक विहीन हैं। आंदोलित अभ्यर्थियों की मांग है कि जब तक भर्ती पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में ज्ञानवेंद्र सिंह, दुर्गविजय सिंघानिया, सुधीर तिवारी, अंकित रावत, ललित यादव, सुनील मौर्य और विशाल वर्मा थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more