UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 October 2024

विद्यालयों में अनिवार्य रूप से करें स्काउट-गाइड गतिविधियों का संचालन


देवरिया। भारत स्काउट गाइड की जिला परिषद की बैठक गांधी सभागार विकास भवन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत कार्यवाही की पुष्टि सहित दल पंजीकरण एवं नवीनीकरण, वर्ष 2023- 24 के आय व्यय का अनुमोदन, वर्ष 2024- 25 की प्रस्तावित आए एवं व्यय, वर्ष 2023- 24 में संपन्न कार्यक्रमों की आख्या, वर्ष 2024- 25 की कार्य योजना का अनुमोदन, 15 प्रतिशत अंशदान, प्रदेश के आजीवन सदस्यता, स्काउट गाइड जिला कार्यालय, एवं जनपदीय तथा मंडलीय स्काउट गाइड रैली पर चर्चा हुई।




इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइड शिक्षा से बच्चों में अनुशासन एवं सेवा की भावना उत्पन्न होती है इसलिए प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।



बैठक की कार्यवाही सर्वप्रथम स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ हुई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारी गणों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।


बिंदुवार चर्चा के दौरान दल पंजीकरण एवं नवीनीकरण पर जिला सचिव आशुतोष शाह ने बताया की माध्यमिक विद्यालयों में 144 स्काउट दल एवं 62 कंपनी पंजीकृत है। सीबीएसई विद्यालयों में 18 कब 21 बुलबुल 30 स्काउट एवं 28 गाइड की यूनिट पंजीकृत है। परिषदीय विद्यालयों में 179 स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल की यूनिट पंजीकृत हैं, जिन्हें अनिवार्य रूप से नवीनीकरण कराना आवश्यक है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more