UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 October 2024

फर्जी तरीके से भर्ती हुए शिक्षक पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

 मैनपुरी, बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से भर्ती हुए शिक्षक लगातार निकल रहे हैं। 15 दिन पूर्व ही सुल्तानगंज ब्लाक क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक को बर्खास्त किया गया था। 



अब घिरोर ब्लाक क्षेत्र में तैनात एक शिक्षक पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। जांच में शिक्षक के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी निकले हैं। अगले तीन-चार दिन में शिक्षक बर्खास्त होगा। जनपद में परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की भर्ती पर सवाल उठते रहे हैं। वर्ष 2005 में आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री लेकर नौकरी हासिल करने वाले 78 से शिक्षकों को दो बार में बर्खास्त किया गया था। 


ये भी पढ़ें - शिक्षामित्र के तबादले की शिकायत के संबंध में निराकरण पत्र

ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अध्यापकों को जारी नोटिस और उगाही पर जताई नाराजगी, 6 माह के नोटिस की करेंगे समीक्षा

ये भी पढ़ें - शिक्षक का दर्द भरा पत्र वायरल

ये बात अलग है कि ये शिक्षक कोर्ट चले गए और इन्हें राहत मिल गई। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की शिकायत पर जांच की गई। जिसमें ये फर्जी निकले और इन्हें बर्खास्त किया गया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more