UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 October 2024

शिक्षक का दर्द भरा पत्र वायरल




बदायूं, । जगत ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सर्वा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार के नाम से बीईओ को लिखा दर्द भरा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में लिखे शब्दों से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक के लिए दिक्कत है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बीईओ से एक बार स्कूल आने की गुहार लगाई है।


कंपोजिट विद्यालय सर्वा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने बीईओ जगत के लिए एक पत्र भेजा है। यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
हो रहा है। बीईओ के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने जो पत्र लिखा है उसमें उनका दर्द छिपा हुआ है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पत्र में बीईओ को बताया है कि वह विभागीय अपेक्षाओं के अनुकूल विद्यालय नहीं चला पा रहे हैं। इसके पीछे कारण क्या है यह तो जांच का विषय है। मैं दूसरों की गलती बताऊंगा तो वह मेरी बताएंगे।

ऐसे में आप एक दिन विद्यालय में आकर देखें कि समस्या क्या है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने कहा है कि अब मैं घुटूंगा नहीं हैं, मेरे भी बच्चे हैं। इधर इंचार्ज प्रधानाध्यापक के दर्द भरे इस पत्र के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के अफसर इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा लिखे गए इस प्रकार के पत्र का कारण जानना चाह रहे हैं। इसके लिए अफसर स्कूल जाकर जांच करेंगे। इस संबंध में बीईओ जगत से बात करना चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more