UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 October 2024

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने कार्यालय घेरा, मिला आश्वासन


प्रयागराजः चयन मेरिट सूची जारी कर नियुक्ति देने की मांग को लेकर नौ दिन से शिक्षा निदेशालय में धरना दे रहे जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के सफल अभ्यर्थियों ने 10वें दिन गुरुवार को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय के गेट पर धरना दिया। 



 नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों ने भर्ती को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। अपर निदेशक कामता राम पाल ने बाहर आकर अभ्यर्थियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। गुरुवार को कई जिलों के महिला व पुरुष अभ्यर्थी मांगों से संबंधित तख्तियां व पोस्टर लेकर धरने पर बैठे। शुरू में तो वह जहां नौ दिन से बैठकर धरना दे रहे थे, वहीं बैठे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more