UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 October 2024

पुष्टाहार बेचने पर आंगनबाड़ी बर्खास्त

 

बदायूं, गर्भवती धात्री महिलाएं एवं बच्चों के हक पर बेचकर अपना पेड भरने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को डीएम ने बर्खास्त कर दिया। बल्लिया के अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वहां की गड़बड़ी पाई गई। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को जिला बाल विकास एवं जिला कार्यक्रम विभाग से आदेश जारी किया गया है। जिसमें सालारपुर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुनव्वर सुल्ताना को बर्खास्त कर दियाय है।




 मुनव्वर सुल्ताना आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र बनेई पर तैनात थीं। उनको अतिरिक्त प्रभार बल्लिया ब्लाक सालारपुर का दिया गया था। बल्लिया केंद्र पर तैनात रहते हुए 11 पैकेट दाल, एक पेटी रिफाइंड आयल के दुरुपयोग की दोषी पाई गई। साथ ही 192 किलो चावल बिक्री को ले जाते हुए पकड़ी गईं थीं।


ये भी पढ़ें - जाँच : बेसिक स्कूल में बच्चों को पीटने का वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें - विचारिणीय✍️ शिक्षकों के बीच बढ़ती दूरियां

ये भी पढ़ें - Teacher diary: दिनांक 25 अक्टूबर, 2024 कक्षा- 01, 02, 03, 04, 05 की भरी हुई शिक्षक डायरी , देखें

 डीएम के द्वारा अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। मगर वह अपना संतोषजनक जवाब न दे सकीं। जिसके बाद डीएम के अनुमोदन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी ने बाल पुष्टाहार सामान का दुरुपयोग किया था।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more