UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 October 2024

निपुण लक्ष्य को पूरा करें परिषदीय विद्यालय

चित्रकूट में, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बांदा, अरुण कुमार ने बीएसए कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला समन्वयक प्रशिक्षण को आदेश दिया कि वे जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में 'निपुण भारत' लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। 



उन्होंने परियोजना कार्यालय द्वारा प्रदत्त एफएलएन प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया। प्रभारी जिला समन्वयक निर्माण को यह निर्देश दिया गया कि जिन परिषदीय विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है, उन्हें शीघ्र पूरा करें। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को यह निर्देश दिया गया कि वे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण को संपन्न कराकर उसकी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करें। बीएसए बीके शर्मा ने इन निर्देशों के कठोर अनुपालन पर बल दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more