UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2024

शिक्षकों की समस्याओं का करें समय से निस्तारण



कटरा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समय से वेतन भुगतान की मांग की।


जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शिक्षकों का वेतन समय से नहीं मिला है। 12 हजार 460 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों का सामूहिक वेतन आदेश किया जाए। जो शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन है उसका ऑनलाइन सत्यापन करते हुए शीघ्र अति शीघ्र वेतन भुगतान किया जाए। इसके साथ ही 28 मार्च 2005 से

पहले जिन शिक्षकों का विज्ञापन हो चुका था उनका पुरानी पेंशन प्रणाली के लिए विकल्प पत्र लिया जाय। उन्होंने बताया कि 30 दिन का बाल देखभाल अवकाश बिना शपथ पत्र और अवरोध के स्वीकृत किया जाय। प्रेरणा पोर्टल से अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन का अनुपस्थित वेतन बहाली का आदेश सामूहिक रूप से प्रत्यावेदन का निस्तारण करते हुए किया जाय शिक्षकों के वेतन भुगतान में विसंगति है तथा भुगतान से संबंधित मानव संपदा पोर्टल पर अंकन गलत प्रदर्शित हो रहा है। इस विसंगति को सही करने के लिए उचित कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही माह अक्टूबर 2024 का वेतन दीपावली से पूर्व भुगतान कराया जाय

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more