UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2024

भ्रष्टाचार के आरोपों पर दो पीसीएस अफसर निलंबित, आदेशों की अनदेखी कर लगातार करते रहे मनमानी


लखनऊ, । सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में दो पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश सिंह, बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर को निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। दोनों के खिलाफ जांच मंडलायुक्तों को सौंपी गई है। गणेश सिंह पर वित्तीय अनियमितता, सरकारी कामकाज में गड़बड़ी का आरोप है। बिजनौर के एसडीएम आदेश पर आरोप है कि फिरोजाबाद में पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम करा चार लाख रुपये भी ले लिए। 

ये भी पढ़ें - ARP का कार्यकाल में वृद्धि के संबंध में शासनादेश जारी, देखें अब कब तक कार्य करते रहेंगे ARP

ये भी पढ़ें - सरकारी विद्यालयों में जीस, टी-शर्ट पहन कर नहीं आएंगे गुरुजी, यूपी के पडोसी राज्य में जारी हुआ फरमान

आदेशों की अनदेखी कर लगातार करते रहे मनमानी

लखनऊ, । भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किए गए जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह और बिजनौर के उपजिलाधिकारी आदेश सिंह सागर के खिलाफ जांच अलग-अलग मंडलों के मंडलायुक्तों को सौंपी गई है।

जौनपुर के सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह पर वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ सरकारी कामकाज में गड़बड़ी का आरोप है। शिकायतों के आधार पर डीएम जौनपुर ने नियुक्ति विभाग को निलंबित करने के संबंध में पत्र भेजा था। जांच के बाद लगाए गए आरोप की पुष्टि हुई है। पाया गया कि गणेश प्रसाद सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। भुगतान में नियमों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। उच्चाधिकारियों से बिना अनुमति अपने स्तर से काम करते रहे। उच्चाधिकारियों द्वारा समझाए जाने के बाद भी लापरवाही में सुधार नहीं आया। इसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर पर आरोप है कि उन्होंने फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम कराते हुए चार लाख रुपये भी ले लिए।

उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। उसने एसडीएम के यहां इसे खाली कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उसकी जमीन का कब्जा तो खाली नहीं कराया गया, बल्कि उसकी जमीन में हिस्सेदारी लेने के साथ पैसा ले लिया। उसकी शिकायत पर एडीएम स्तर से इसकी जांच कराई गई थी, लेकिन उसके संतुष्ट न होने पर मामला शासन को भेज दिया गया। शासन स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more