हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2024

तीन शिक्षिकाओं ने नहीं माना बीएसए का आदेश

लखनऊ, । अटैचमेंट आदेश निरस्त होने के बावजूद तीन शिक्षिकाओं ने मूल स्कूल में अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। यह सभी उसी स्कूल में बने रहने की कोशिश में हैं। बीएसए ने इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जबकि अन्य 13 शिक्षकों ने सम्बद्ध स्कूल से रिलीव होकर मूल स्कूलों में बुधवार को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एक वर्ष के लिये सम्बद्ध की गईं ये शिक्षिकाएं स्कूलों में करीब 13 वर्ष से पढ़ा रही थीं। इनमें कई अफसरों की पत्नियां हैं।


ये भी पढ़ें - CTET UPDATE : सीटेट की परीक्षा तिथि में हुआ आंशिक संसोधन, देखें नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें - श्री रतन टाटा के जीवन की सबसे बड़ी खुशी

बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि सोमवार को जारी आदेश में इन शिक्षकों को दो दिन के भीतर मूल स्कूल में ज्वाइन करना था। तीन को छोड़ अन्य ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ज्वाइन न करने वाली शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक माह पहले मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरे की पड़ताल में यह मामला बीएसए ने पकड़ा था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more