हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2024

एक दिन की खंड शिक्षाधिकारी बनीं रेनू




जमुनहा। मिशन शक्ति फेज -5 के तहत पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा की छात्रा रेनू द्विवेद्वी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा बनाया गया। खण्ड अधिकारी जमुनहा सतीश कुमार ने एक दिन की खण्ड अधिकारी रेनू द्विवेदी को मोमेंटो व डायरी, पेन देकर स्वागत किया। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी से संबंधित दायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।
एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी जमुनहा बनीं रेनू द्विवेदी ने संकुल शिक्षकों की मीटिंग ली। इस दौरान डीबीटी, आयरन गोली वितरण इंस्पायर अवार्ड, कायाकल्प, निपुण भारत, विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा समिति, की बैठक ली। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। रेनू द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इसी दौरान विद्यालय के छात्रों के लिए प्रसारित मेंटल हेल्थ एंड साइबर सिक्योरिटी से संबंधित ऑनलाइन कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में भी छात्रों के साथ सम्मिलित हुई।
सभी संकुल शिक्षक, बाल क्रीड़ा समिति के सदस्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more