UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 October 2024

प्रधानाध्यापिका ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली SMC खाते से धनराशि, निलंबित

 बहजोई (संभल)। गांव पीपली में स्थित परिषदीय विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका दीपांशी को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर कर एसएमसी के खाते से धनराशि निकाली और गैरहाजिर रहने की अवधि में उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज की।



मामले की शिकायत सहायक अध्यापक ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया से की थी। जांच के लिए समिति बनाई गई। जांच समिति ने आरोप सही पाए और इसी क्रम में निलंबन की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि बीते दिनों विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक राहुल गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विद्यालय में अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कर देती हैं। एसएमसी खाते से फर्जी तरीके से धनराशि निकाली गई है। आरोप था कि विद्यार्थियों को एमडीएम भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है। फल व दूध का वितरण भी नहीं होता है। विद्यार्थियों के फर्जी नामांकन कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें - आठवीं का छात्र नहीं दे सका जवाब सीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय फेल

ये भी पढ़ें - शिक्षा का धर्म निभा रहा चपरासी व्यवस्था बस दूर से ही ताक रही

शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश दिए। इसमें डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, बीईओ बहजोई एमएल पटेल व डीसी समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा को शामिल किया गया। समिति ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। अभिलेखों का रख-रखाव व पेयजल आदि की व्यवस्था ठीक नहीं थी। फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से धनराशि निकालने के प्रमाण भी मिले। इसके अलावा विद्यालय में कई खामियां पाई गईं। इसी क्रम में निलंबित किया गया है।


साथ ही ग्राम पंचायत आनंदपुर के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। साथही अंतिम जांच के लिए रजपुरा के बीईओ पोप सिंह व जुनावई के बीईओ देवेंद्र कुमार सिंह को नामित किया है। अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more