UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 October 2024

बीते 05 माह से मानदेय के लिए तरस रहे 1400 रसोईये

हापुण, जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में तैनात 1400 रसोईये पांच महीने से मानदेय के लिए तरस रहे हैं। उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जल्द रसोईयों ने मानदेय दिलवाने की गुहार लगाई है।



जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में 1400 के करीब रसोईये तैनात हैं। इन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय मिलता है, जो अप्रैल माह से नहीं मिला है। पांच महीने से लगातार मानदेय नहीं मिलने के कारण रसोईये आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें रोजमर्रा का खर्चा चलाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रसोईयों ने जल्द मानदेय दिलवाने की गुहार लगाई है। रसोईयों का कहना है कि मानदेय के रुप में दो हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। बेहद कम मानदेय मिलने के बावजूद भी समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि जल्द रसोईयों को मानदेय मिल जायेगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more