हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 January 2025

परिषदीय शिक्षक की बेटी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर किया ब्लैकमेल

 

रहरा (अमरोहा)। शिक्षक की 14 वर्षीय भतीजी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की रहरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।



रहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक गंगेश्वरी ब्लाॅक के परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। आराेप है कि गांव के ही एक युवक ने शिक्षक की 14 वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी तैयार कर ली और उससे गलत तरह की पोस्ट करके बदनाम करने की कोशिश की। आरोप है कि इससे पहले युवक ने किशोरी को प्रपोज भी किया था, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more