हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 January 2025

यूजीसी नेट पेपर लीक में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल


नई दिल्ली, एजेंसी। सीबीआई ने 2024 यूजीसी नेट परीक्षा पेपर लीक से संबंधित मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है।



परीक्षा का प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक होने और टेलीग्राम पर बेचे जाने की सूचना पर इसे रद्द कर दिया गया था। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सीबीआई ने एक विशेष अदालत के समक्ष दायर क्लोजर रिपोर्ट में पेपर लीक का कोई साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही।


जांच एजेंसी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भी एक रिपोर्ट भेज दी है। कोर्ट अब तय करेगा कि रिपोर्ट को स्वीकार करके मामले को बंद किया जाए या आगे की जांच के निर्देश दिए जाए। अधिकारियों ने कहा कि 18 जून, 2024 की परीक्षा के लिए लीक प्रश्नपत्र का छेड़छाड़ किया स्क्रीनशॉट एक छात्र द्वारा कुछ पैसे कमाने के लिए प्रसारित किया जा रहा था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more