UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2025

यूपी बोर्ड : घबराएं नहीं सहज भाव से दें परीक्षा, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी रखने का भी दिया सुझाव

 

अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। साथ ही प्रीबोर्ड की परीक्षाएं भी 21 जनवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के मन में आशंकाएं हैं। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तनाव न लेते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी। विद्यार्थी पर सोशल मीडिया के साथ ही खेलों से दूरी बना रहे हैं।



राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या स्नेहलता का कहना है कि समय की कीमत को समझें। घबराएं नहीं, अन्य परीक्षाओं के जैसी ही बोर्ड परीक्षाएं भी होती हैं। विद्यार्थियों को खुद सजग रहकर तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। मार्कशीट के अंक जीवनभर समय को याद दिलाते रहते है। इसलिए समय का सम्मान करें।


दीर्घ प्रश्नों के उत्तरों को लिखकर अभ्यास करें। विज्ञान विषय के लिए डायग्राम का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहिए। किसी भी विषय में अगर कहीं कुछ परेशानी दिखाई दे तो संबंधित शिक्षकों से

संपर्क कर मार्गदर्शन लेते रहें। तनाव न लेते हुए पढ़ाई पर ध्यान दें।


कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के शिक्षक संतराम सिंह यादव का कहना है कि परीक्षाएं नजदीक हैं, लिहाजा बच्चों को योजना बनाकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। समय का पूरा सदुपयोग करें। रोजाना डे-प्लान तैयार कर उसका नियमित पालन भी करें। सभी विषयों के सिलेबस को बांटकर तैयारी करें।


जीव विज्ञान के लिए सोशल मीडिया पर रील्स न देखें। हां, अगर सोशल मीडिया पढ़ाई के लिए सदुपयोग कर रहे हैं तो अच्छा है। लेकिन वहां व्यर्थ समय बर्बाद न करें।


पहली बार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। थोड़ा डर तो है, लेकिन पढ़ाई का निरंतर अभ्यास कर पाठ्यक्रम को दोहरा रहा हूं। कठिन विषयों पर शिक्षकों की सलाह भी काम आ रही है। खेल का समय भी कम कर दिया है।

हिमांशु आर्य, कक्षा 10


परीक्षा का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। थोड़ी घबराहट भी हो रही है। लेकिन पढ़ाई पर पूरा फोकस कर तैयारी कर रहे हैं। प्री- बोर्ड से जहां परीक्षा की तैयारी को परखने का मौका मिलेगा तो मुख्य परीक्षा का डर भी कम होगा। शिक्षकों की सलाह के साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कठिन विषयों को समझने के लिए कर रहे हैं।

नव्या यादव, कक्षा-12

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more