हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 January 2025

गुजरात : छात्रा का पीछा करने में एसोसिएट प्रोफेसर गिरफ्तार

 वडोदरा। गुजरात के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा (एमएसयू) की छात्रा का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोप में एक एसोसिएट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। सयाजीगंज थाना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कार्यरत हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर मोहम्मद अजहर धेरिवाला पर आरोप हैं कि उन्होंने छात्रा को परेशान किया और उसका कॅरिअर खत्म करने की धमकी दी। 




वह इस विश्वविद्यालय में पिछले 23 साल से पढ़ा रहे थे और शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले एक अन्य छात्रा ने धेरिवाला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की सिफारिश के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।


एक अधिकारी ने बताया कि मास्टर ऑफ आर्ट्स द्वितीय वर्ष की छात्रा (शिकायतकर्ता) ने आरोप लगाया कि धेरिवाला चार जनवरी की दोपहर को उसके पास आया और उसे अपने घर चलने के लिए कहा। इन्कार करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एजेंसी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more