UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2025

फर्जी कागजों से तीन करोड़ का लोन लेने वाली शिक्षिका पर रिपोर्ट

 

बरेली। विभिन्न बैंकों से फर्जी कागजों के जरिये तीन करोड़ रुपये का लोन लेने वाली इंटर कॉलेज की शिक्षिका के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।



बदायूं शहर की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा ने जन्मतिथि में हेराफेरी कर कूटरचित दो पैनकार्ड व दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। फर्जी नियुक्ति पत्र भी बना लिए थे।

फर्जी कागजों के जरिये वंदना ने शहर और उत्तराखंड की विभिन्न बैंकों से तीन करोड़ रुपये का लोन ले लिया। बिना छुट्टी लिए कॉलेज से भी गायब रहती है। डीआईओएस ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद वंदना वर्मा को निलंबित कर दिया गया था। अमित ने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more