UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 January 2025

बोर्ड परीक्षाः सोशल साइट पर नजर रखेगी आईटी टीम



मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सोशल साइट्स पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल बनाया जाएगा। इसमें आईटी के जानकार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह सेल 24 घंटे काम करेगा। जो सोशल मीडिया पर होने वाली सभी हरकतों की तहकीकात करेगा। यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, स्नैचचैट, मैसेंजर, पोर्टल और फेसबुक समेत अन्य साइटों पर वायरल होने वाली परीक्षा सामग्री पर नजर रखेगी।



जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब 200 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 85 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे तकनीकी जानकार शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है। पहली बार है कि निगरानी सेल के अतिरिक्त ऐसे शिक्षक तैनात होंगे, जो आईटी में दक्ष होंगे।


सेल में शामिल शिक्षक सोशल मीडिया पर नजर रखकर सभी साइट्स की 24 घंटे निगरानी

करेंगे। जिले में अलग से सोशल मीडिया सेल की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें करीब 150 शिक्षकों को रखा जाएगा। ये शिक्षक विद्यालयों में तैनात परीक्षकों से अलग होंगे। यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विभिन्न साइट्स का ब्योरा भी भेजा है।


शिक्षकों का तैयार हो रहा ब्योरा

जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड ने विभिन्न सोशल साइट्स का ब्योरा भेजा है। आईटी के जानकारों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान अफवाह अथवा ठगी का प्रयास करने पर सोशल मीडिया सेल की टीम उसे पहले सचेत करेगी। उसके बाद खंडन प्रसारित कर साइबर सेल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा और बोर्ड को भी सूचना दी जाएगी।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more